भारतीय क्रिकेट के इतिहास में आज का दिन यानी 6 जून 2026 स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो चुका है, क्योंकि बीसीसीआई (BCCI) ने टीम इंडिया के आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे के लिए सीनियर टी20 टीम का ऐलान कर दिया है।
इस टीम सेलेक्शन में जो सबसे चौंकाने वाला नाम सामने आया है, वो है महज 15 साल की उम्र के युवा ओपनर वैभव सूर्यवंशी का। इस ऐतिहासिक कॉल-अप के साथ ही वैभव सूर्यवंशी ने क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले महान सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना वो ऐतिहासिक रिकॉर्ड पूरी तरह ध्वस्त कर दिया है
जो उन्होंने साल 1989 में बनाया था। सचिन तेंदुलकर ने जब 16 साल 205 दिन की उम्र में पाकिस्तान के खिलाफ अपना डेब्यू किया था, तब वह भारत के लिए चुने जाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने थे।
लेकिन अब 15 साल की उम्र में भारतीय सीनियर टीम के स्क्वाड में शामिल होकर वैभव सूर्यवंशी ने इस रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया है। चीफ़ सेलेक्टर अजीत अगरकर और पूरी चयन समिति वैभव के इस प्रचंड फॉर्म को नजरअंदाज नहीं कर सकी, क्योंकि उन्होंने चयन का दरवाजा खटखटाया नहीं, बल्कि अपने बल्ले के दम पर उसे तोड़ दिया है।
वैभव सूर्यवंशी को भारतीय टीम में यह जगह आईपीएल 2026 (IPL 2026) में मचाए गए उनके उस कोहराम की वजह से मिली है, जिसने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया था। राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) की तरफ से बतौर ओपनर खेलते हुए इस 15 साल के खूंखार बल्लेबाज ने इस सीजन में 16 पारियों में 48.50 की लाजवाब औसत और 237.30 के अविश्वसनीय स्ट्राइक रेट के साथ पूरे 776 रन कूट डाले हैं।
इतना ही नहीं, अपनी इस वैभवशाली पारी के दौरान उन्होंने एक शानदार शतक और 5 अर्धशतक भी जड़े। पूरे टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाकर वैभव ने प्रतिष्ठित ‘ऑरेंज कैप’ (Orange Cap) और ‘मोस्ट वैल्यूएबल प्लेयर’ (MVP) का खिताब भी अपने नाम किया।
इस जादुई सफर के दौरान वैभव ने एक और बड़ा धमाका करते हुए पूरे सीजन में रिकॉर्ड-ब्रेकिंग 72 छक्के जड़े, जिसने महान क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के सालों पुराने रिकॉर्ड को भी मलबे की तरह उड़ा दिया।
अब इस युवा सनसनी के सामने तीन बड़ी टीमों का वैभवशाली सफर एक साथ शुरू होने जा रहा है। वह पहले से ही श्रीलंका और अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली इंडिया ए (India A) की ट्राई-सीरीज का हिस्सा हैं, जिसके ठीक बाद वे सीनियर भारतीय टीम (Team India) के साथ आयरलैंड और इंग्लैंड के दौरे पर रवाना होंगे और साथ ही उन्हें सितंबर में होने वाले एशियन गेम्स (Asian Games) की भारतीय टीम में भी शामिल कर लिया गया है। यानी एक साथ तीन-तीन बड़ी टीमों में इस खिलाड़ी का दबदबा साफ देखा जा सकता है।
सभी दर्शकों को बताना चाहता है कि भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मुकाबला 26 जून को खेला जाएगा, जहाँ वैभव मैदान पर उतरते ही आधिकारिक तौर पर भारत के सबसे युवा डेब्यू करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। क्रिकेट जगत के इस नए शहंशाह और भारतीय क्रिकेट की इस पल-पल की इनसाइड स्टोरी को सबसे पहले और सबसे सटीक अंदाज में देखने के लिए जुड़े रहिए न्यूज दर्शन (News Darsan) ke साथ।
Saumya Pal
National Desk, News Darshan





