मुंबई, मनोरंजन डेस्क : यशराज फिल्म्स (YRF) के मशहूर स्पाई यूनिवर्स की पहली फीमेल-लीड जासूसी थ्रिलर फिल्म ‘ऐल्फा’ (Alpha) ने सिनेमाघरों में दस्तक देते ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। आलिया भट्ट और शरवरी वाघ के दमदार एक्शन से सजी इस फिल्म ने अपने पहले ही दिन (शुक्रवार, 3 जुलाई 2026) दुनिया भर में शानदार शुरुआत की है। शुरुआती ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ₹15.80 करोड़ रुपये का शानदार ग्रॉस कलेक्शन दर्ज किया है। दर्शकों के बीच फिल्म के एक्शन सीक्वेंस और दोनों अभिनेत्रियों के जासूसी अंदाज को लेकर भारी क्रेज देखा जा रहा है, जिससे वीकेंड पर इसके और बड़े रिकॉर्ड बनाने की उम्मीद है।
भारत और विदेश में कैसी रही कमाई ?
अगर इस फिल्म की पहले दिन की कमाई को बारीकी से समझें, तो फिल्म ने घरेलू बाजार (भारत) में करीब ₹9 करोड़ रुपये की नेट कमाई की है। भारत में इसका कुल ग्रॉस कलेक्शन ₹10.80 करोड़ रुपये रहा। वहीं, विदेशी बाजारों (OverSeas Market) में भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला, जहां से इसने पहले दिन ₹5 करोड़ रुपये बटोरे। देश भर में करीब 7,534 शोज में रिलीज हुई इस फिल्म की ऑक्युपेन्सी (थिएटर में दर्शकों की संख्या) रात के शोज में सबसे ज्यादा यानी करीब 34% से ऊपर दर्ज की गई।
आलिया की पिछली फिल्म से बेहतर शुरुआत
हालांकि, ‘पठान’ और ‘वॉर 2’ जैसी बड़ी स्टार-कास्ट वाली फिल्मों की तुलना में स्पाई यूनिवर्स के लिहाज से यह ओपनिंग थोड़ी धीमी मानी जा रही है, लेकिन महिला प्रधान (Woman-Led) फिल्मों के मामले में इसने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। ‘ऐल्फा’ ने आलिया भट्ट की पिछली फिल्म ‘जिगरा’ (जिसने पहले दिन ₹4.55 करोड़ कमाए थे) के रिकॉर्ड को बहुत आसानी से और काफी बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। फिल्म समीक्षकों का मानना है कि शिव रवैल के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट करीब ₹80 करोड़ रुपये है और जिस तरह से इसे ओपनिंग मिली है, यह वीकेंड खत्म होने से पहले ही मुनाफे की कगार पर पहुंच जाएगी।
बॉबी देओल का विलेन अवतार और ऋतिक का कैमियो
फिल्म की इस जबरदस्त शुरुआत के पीछे इसकी दमदार स्टार कास्ट और सस्पेंस को माना जा रहा है। फिल्म में आलिया और शरवरी जहां स्पाई एजेंट के रूप में दुश्मनों के छक्के छुड़ा रही हैं, वहीं अनिल कपूर एक महत्वपूर्ण भूमिका में हैं। सबसे ज्यादा चर्चा फिल्म के विलेन बने बॉबी देओल के खूंखार लुक की हो रही है। इसके अलावा, थिएटर के अंदर सबसे ज्यादा तालियां और सीटियां ऋतिक रोशन के स्पेशल कैमियो (कबीर के रूप में एंट्री) पर बजीं, जिसने इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म का रोमांच दोगुना कर दिया है।
आलिया भट्ट और शरवरी वाघ की फिल्म ‘Alpha’ के पहले दिन के इस शानदार कलेक्शन पर आपकी क्या राय है? क्या आपको लगता है कि यह फिल्म स्पाई यूनिवर्स की बाकी फिल्मों की तरह ₹500 करोड़ के क्लब में शामिल हो पाएगी? नीचे कमेंट बॉक्स में अपनी राय हमारे साथ ज़रूर साझा करें। सिनेमा जगत, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और हर एक कड़क व सच्ची खबर को सबसे पहले में देखने के लिए जुड़े रहिए न्यूज़ दर्शन (News Darshan) साथ।
Saumya Pal
National Desk News Darshan





