Crime

कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह एनकाउंटर में ढेर, 2 लाख का इनामी और 40 से ज्यादा मुकदमे थे दर्ज!

उत्तर प्रदेश एसटीएफ की प्रयागराज यूनिट ने रविवार देर रात अयोध्या में बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्वांचल के कुख्यात अपराधी भानु प्रताप सिंह उर्फ बबलू को मुठभेड़ में मार गिराया।

भानु प्रताप सिंह पर करीब 2 लाख रुपये का इनाम घोषित था और उसके खिलाफ हत्या, सुपारी किलिंग, डकैती, रंगदारी समेत 40 से ज्यादा आपराधिक मुकदमे दर्ज थे। वह लंबे समय से फरार चल रहा था और पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ था।

एसटीएफ को सूचना मिली थी कि भानु अयोध्या के महाराजगंज थाना क्षेत्र में मौजूद है। इसके बाद टीम ने घेराबंदी की। पुलिस के अनुसार, खुद को घिरा देख भानु ने एसटीएफ टीम पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

जवाबी कार्रवाई में भानु प्रताप सिंह गोली लगने से घायल हो गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

हालांकि इस मुठभेड़ में एसटीएफ प्रयागराज यूनिट के प्रभारी जेपी राय और उनके एक साथी भी गोली लगने से घायल हुए हैं।

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर अमिताभ यश के मुताबिक, भानु प्रताप सिंह के खिलाफ आजमगढ़, अंबेडकरनगर और गोरखपुर समेत कई जिलों में गंभीर मामले दर्ज थे। वह पूर्वांचल के सबसे वांछित अपराधियों में गिना जाता था।

फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है।

ऐसी तमाम बड़ी खबरों, क्राइम अपडेट्स और हर महत्वपूर्ण जानकारी के लिए बने रहिए News Darshan के साथ।

Tanya Bhartti, National Desk, NewsDarshan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *