Entertainment Social

Yash का #Toxic टीज़र रिलीज़, ‘Ladies, Ladies, Ladies…’ ने इंटरनेट पर काटा बवाल! 5 खूंखार हसीनाओं से अकेले भिड़ते दिखे रॉकिंग स्टार। बोल्डनेस और एडल्ट वॉर्निंग के बीच खटकी कमजोर GFX की कमी!

Entertainment Desk | News Darshan : Yash की ‘Toxic’ का नया Teaser ‘Ladies & Ladies’ हुआ रिलीज; बोल्ड सीन्स और रोंगटे खड़े करने वाले स्वैग के बीच खटकी GFX की कमी!

शुरुआत में ही मिली ‘एडल्ट वॉर्निंग’

वीडियो की शुरुआत किसी आम टीज़र की तरह नहीं होती, बल्कि स्क्रीन पर एक बड़ी और साफ चेतावनी (Warning) फ्लैश होती है। मेकर्स ने पहले ही फ्रेम में साफ कर दिया है कि यह कंटेंट बच्चों के लिए नहीं है। वीडियो में दिख रहे डार्क शेड्स, खूंखार विजुअल्स और हिंसक बैकग्राउंड को देखते हुए इसे ‘For Grown-Ups Only’ (सिर्फ वयस्कों के लिए) कैटेगिरी में रखा गया है, जो फिल्म के नाम ‘Toxic: A Fairy Tale for Grown-Ups’ को बिल्कुल सही साबित करता है।

बोल्डनेस, ग्लैमर और एडल्ट सीन्स का जबरदस्त तड़का इस 1 मिनट 41 सेकंड के वीडियो में बोल्डनेस और ग्लैमर की सारी हदें पार कर दी गई हैं। फिल्म की फीमेल लीड्स का ऐसा अवतार पहले कभी नहीं देखा गया:

कियारा आडवाणी (Kiara Advani): एक सर्कस परफॉर्मर के रूप में बेहद हॉट, ग्लैमरस और बोल्ड अंदाज़ में नजर आ रही हैं, जो स्क्रीन पर आग लगा रहा है।

नयनतारा (Nayanthara): सिगार सुलगते हुए और हैवी बाइक दौड़ाते हुए उनका लुक बेहद किलर है।

हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया : दोनों का लुक काफी सिडक्टिव और एडल्ट टोन वाला है, जो कहानी में गहरे सस्पेंस और डार्क रोमांस की तरफ इशारा करता है।

रुक्मिणी वसंत : हाथ में बंदूक लिए उनका अंदाज भी काफी बोल्ड और एग्रेसिव है।

रॉकिंग स्टार यश का वही पुराना ‘रॉकिंग स्टाइल’

वीडियो के आखिरी हिस्से में एंट्री होती है देश के चहेते ‘रॉकिंग स्टार’ यश (Yash) की। यश अपने उसी सिग्नेचर विंटेज और किलर एटीट्यूड में नजर आ रहे हैं। बड़ी दाढ़ी, हाथ में सिगार और आंखों में वही पुराना गुस्सा। जब वो इन पांचों खतरनाक लेडीज के बीच घिरे होते हैं, तो उनका डायलॉग— “एक एक करके आओगे… या एक साथ आओगे?” फैंस के रोंगटे खड़े कर रहा है। यश का यह रॉकिंग स्टाइल साबित करता है कि फिल्म में एक्शन का लेवल नेक्स्ट लेवल होने वाला है।

खटकी GFX की कमी, क्या ट्रेलर तक सुधरेगी कमी?

वीडियो में जहां स्टार्स का स्वैग और बोल्डनेस 10/10 है, वहीं सिनेमा लवर्स और टेक-गिक्स को GFX (ग्राफिक्स और वीएफएक्स) की कमी साफ खल रही है। कुछ कट्स और बैकग्राउंड्स में ग्राफिक्स का काम काफी कमजोर और आर्टिफिशियल (नकली) लग रहा है। सोशल मीडिया पर भी फैंस इस बात को नोटिस कर रहे हैं। हालांकि, मेकर्स के पास अभी समय है, और उम्मीद जताई जा रही है कि ऑफिशियल ट्रेलर (Trailer) के रिलीज होने तक इन कमजोर VFX और GFX की कमियों को पूरी तरह ठीक कर लिया जाएगा ताकि बड़े पर्दे पर विजुअल एक्सपीरियंस खराब न हो।

पिछले टीज़र से कितनी अलग है ये ‘लेडीज’ वाली दुनिया?

अगर आपको याद हो, तो इससे पहले रिलीज हुए ‘Toxic’ के पहले टीज़र में केवल यश पर फोकस किया गया था। उस टीज़र में यश एक हैट पहने, हाथ में मशीन गन लिए और मुंह में सिगार दबाए एक रेट्रो गैंगस्टर लुक में दिखे थे, जिसके बैकग्राउंड में बेहद कैची म्यूज़िक चल रहा था।

फर्क : पहला टीज़र पूरी तरह से ‘यश-सेंट्रिक’ था, जिसने फिल्म की थीम सेट की थी। लेकिन यह नया ‘Ladies & Ladies’ वीडियो फिल्म के फीमेल कैरेक्टर्स की डार्क, बोल्ड और हिंसक दुनिया से पर्दा उठाता है। यह दिखाता है कि इस बार यश को टक्कर देने के लिए सिर्फ पुरुष विलेन नहीं, बल्कि लेडी मॉन्स्टर्स की एक पूरी फौज तैयार है।

रिलीज डेट

गीतू मोहनदास के डायरेक्शन में बन रही यह पैन-इंडिया पीरियड गैंगस्टर ड्रामा फिल्म 26 अगस्त 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को कन्नड़, हिंदी, तमिल, तेलुगु, मलयालम और इंग्लिश भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

एंटरटेनमेंट डेस्क | रिया मिश्रा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *