Entertainment desk / News darshan: YRF Spy Universe की पहली फीमेल-लेड फिल्म ‘Alpha’ का ट्रेलर रिलीज। रामायण के ट्विस्ट के साथ दिखा आलिया भट्ट का अब तक का सबसे खूंखार रूप।
YRF Spy Universe की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘Alpha’ का ऑफिशियल ट्रेलर आज रिलीज कर दिया गया है। 2 मिनट 33 सेकंड का यह ट्रेलर सस्पेंस, ताबड़तोड़ एक्शन और जबरदस्त डायलॉग्स से भरपूर है। ‘द रेलवे मेन’ फेम निर्देशक शिव रवैल के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस बार दर्शकों को जासूसी की दुनिया का एक बिल्कुल नया और अनोखा चेहरा दिखाने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं कैसा है ‘अल्फा’ का ट्रेलर और क्या हैं इसकी खूबियां और कमियां।
कहानी की झलक: इस बार ‘सीता’ खुद लंका जलाएगी!
ट्रेलर की शुरुआत बॉबी देओल (Fateh) के एक दमदार सीन से होती है, जो एक छोटी बच्ची को देखकर कहते हैं— “इसकी मां का नाम जानकी था, हम इसे सीता बुलावेंगे”। बॉबी देओल इस बच्ची को एक सीक्रेट ‘अल्फा प्रोग्राम’ के तहत एक बेरहम और खतरनाक किलर के रूप में ट्रेन करते हैं। लेकिन ट्विस्ट तब आता है जब वही गुरु उनका सबसे बड़ा दुश्मन बन जाता है।
ट्रेलर की बड़ी हाइलाइट्स:
ट्रेलर का सबसे सॉलिड पॉइंट आलिया भट्ट का वो वॉयसओवर है जहां वो कहती हैं— “इस बार कोई राम नहीं आएगा राजकुमारी को बचाने… सीता आज लंका खुद जलाने आई है।” फिल्म की कहानी रामायण के रेफरेंस को एक मॉडर्न स्पाई थ्रिलर के रूप में पेश करती है।
आलिया और शरवरी का धांसू एक्शन: आलिया भट्ट का एकदम रफ-एंड-टफ एक्शन अवतार हैरान करता है। दोनों अभिनेत्रियों के बीच के हैंड-टू-हैंड कॉम्बैट सीन्स रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं।
विलेन के रूप में बॉबी देओल का खौफ: ‘एनिमल’ के बाद बॉबी देओल एक बार फिर एक क्रूर और खतरनाक विलेन के रूप में स्क्रीन पर छा गए हैं।
ऋतिक रोशन का सरप्राइज कैमियो: ट्रेलर के अंत में ऋतिक रोशन की री-एंट्री (Major Kabir Dhaliwal के रूप में) को उनकी हरी आंखों के क्लोज-अप शॉट के साथ टीज किया गया है। यह क्लिफहैंगर दर्शकों का एक्साइटमेंट डबल कर देता है।
दमादार बैकग्राउंड स्कोर: ग्लोबल डीजे HUGEL के चार्टबस्टर ट्रैक ‘Jamaican Bam Bam’ का बैकग्राउंड म्यूजिक ट्रेलर के एक्शन सीन्स में जबरदस्त एनर्जी भरता है।
कहां कम रह गया ट्रेलर?
पूरी कहानी रिवील होने का डर: कुछ क्रिटिक्स और दर्शकों का मानना है कि ट्रेलर में फिल्म के लगभग सभी मेजर प्लॉट पॉइंट्स और ट्विस्ट्स को दिखा दिया गया है, जिससे सस्पेंस थोड़ा कम हो जाता है।
VFX और स्क्रीन स्पेस पर चर्चा: सोशल मीडिया पर ट्रेलर के कुछ हिस्सों में VFX को लेकर मिले-जुले रिएक्शंस आ रहे हैं। इसके अलावा, शरवरी के फैंस थोड़े निराश दिखे क्योंकि ट्रेलर में आलिया भट्ट को ज्यादा स्क्रीन स्पेस दिया गया है।
‘अल्फा’ का ट्रेलर पूरी तरह से पैसा वसूल और ‘मासी एंटरटेनर’ वाइब्स देता है। यह फिल्म YRF स्पाई यूनिवर्स की बाकी फिल्मों (जैसे पठान, टाइगर, वॉर) से इसलिए अलग है क्योंकि यह देशभक्ति के बजाय व्यक्तिगत बदले, पहचान और धोखे की एक बेहद इंटेंस कहानी लगती है।
यह फिल्म 3 जुलाई 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।
(Writer: Riya Mishra)




