
नेशनल डेस्क | न्यूज़ दर्शन
बॉलीवुड: भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी पौराणिक फिल्म बनने जा रही रामायण को लेकर फैंस का इंतजार तेज हो गया है। रणबीर कपूर और यश की यह मेगा फिल्म अब रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ चर्चा बटोर रही है।”
Ranbir Kapoor और Yash स्टारर निर्देशक Nitesh Tiwari की मेगा-बजट फिल्म रामायण को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा है। फिल्म को भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी पौराणिक परियोजनाओं में से एक माना जा रहा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह फिल्म दो भागों में रिलीज होगी और पहला पार्ट दिवाली 2026 के आसपास सिनेमाघरों में आ सकता है।
क्या है नया अपडेट?
हाल ही में फिल्म का एक खास फैन इवेंट आयोजित किया गया, जिसमें रणबीर कपूर और यश ने फैंस से मुलाकात की। इस दौरान कुछ एक्सक्लूसिव विजुअल्स भी दिखाए गए, जिसके बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर उत्साह और बढ़ गया। स्टारकास्ट पर सबकी नजरफिल्म में:-Ranbir Kapoor भगवान राम की भूमिका में|Yash रावण के किरदार में|Sai Pallavi माता सीता के रोल में|Sunny Deol हनुमान के किरदार में नजर आएंगे।
फिल्म की खास बातें
बताया जा रहा है कि फिल्म का बजट लगभग 4000 करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में शामिल करता है। VFX का काम DNEG संभाल रही है, जबकि संगीत में A. R. Rahman और Hans Zimmer जैसे बड़े नाम जुड़े हैं। सोशल मीडिया पर क्यों ट्रेंड कर रही है?
फिल्म के पोस्टर्स, फर्स्ट लुक और फैन इवेंट के वीडियो वायरल हो रहे हैं। खासकर रणबीर कपूर के राम अवतार और यश के रावण लुक को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है।
Manvee singh
National desk, News darshan.




