मध्य पूर्व में तनाव एक बार फिर चरम पर पहुंच गया है। ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC ने रविवार रात इज़राइल के खिलाफ बैलिस्टिक मिसाइल हमला किया। यह कार्रवाई बेरूत में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इज़राइली एयरस्ट्राइक के बाद की गई, जिससे क्षेत्र में बड़े संघर्ष की आशंका बढ़ गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, 7 जून की रात ईरान ने उत्तरी इज़राइल की ओर कई बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। IRGC ने दावा किया कि यह हमला इज़राइल द्वारा बेरूत के दक्षिणी उपनगरों में किए गए हवाई हमलों के जवाब में किया गया है। इज़राइल ने इससे पहले हिजबुल्लाह के ठिकानों को निशाना बनाया था, जिसमें कई लोगों के हताहत होने की खबर सामने आई।
इज़राइली सेना ने कहा कि अधिकांश मिसाइलों को एयर डिफेंस सिस्टम ने इंटरसेप्ट कर लिया और किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं मिली। हालांकि हमले के बाद कई इलाकों में सायरन बजाए गए और लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए गए।
IRGC ने चेतावनी दी है कि यदि लेबनान या ईरान से जुड़े ठिकानों पर आगे भी हमले जारी रहे तो जवाब और अधिक कठोर होगा।
वहीं इज़राइल ने भी कहा है कि वह अपनी सुरक्षा के लिए आवश्यक सभी कदम उठाएगा। इस घटनाक्रम ने अप्रैल में हुए संघर्षविराम के भविष्य पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस बीच अमेरिका समेत कई देशों ने दोनों पक्षों से संयम बरतने की अपील की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने क्षेत्र में बढ़ते तनाव पर चिंता जताते हुए कहा कि आगे की सैन्य कार्रवाई शांति वार्ताओं को प्रभावित कर सकती है।
ईरान और इज़राइल के बीच यह ताजा टकराव पूरे मध्य पूर्व को एक बार फिर बड़े युद्ध के मुहाने पर ला खड़ा करता दिखाई दे रहा है। आने वाले दिनों में दोनों देशों की अगली रणनीति पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी रहेंगी।
Manvee singh, National desk,News Darshan.
ईरान की IRGC ने रविवार 7 जून की रात को इज़राइल के तेल अवीव समेत उत्तरी और मध्य इलाकों पर बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। यह हमला बेरूत में हिजबुल्लाह ठिकानों पर इज़राइली एयरस्ट्राइक के जवाब में बताया जा रहा है


